


जिले मे त्यौहारो के दौरान शांति सुरंक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की टीम संयुक्त रूप से करे भ्रमणः-कलेक्टर।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित
सिंगरौली: आगामी त्यौहारो को मद्दे नजर रखते हुयें एवं जिले में शांति सुरक्षा बनाये रखने हेतु कलेक्टर श्री गौरव बैनल के अध्यक्षता में एव पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खंत्री के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक मे उपस्थित अधिकारियो को निर्देश देते हुयें कलेक्टर ने कहा कि त्यौहारो के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये जाने हेतु राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से क्षेत्र में भ्रमण किया जाना है। सभी उपखण्डो में सेक्टर मजिस्ट्रेटो की नियुक्ति की गई है। किसी भी प्रकार का शांति सुरंक्षा व्यवस्था में व्यावधान न आयें।तथा ऐसे व्यक्तियो को चिन्हित करे जो त्यौहारो में व्यावधान उत्पन्न कर जिले की शाति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर सकते है उनके विरूद्ध आज से ही बाउंड ओवर की कार्रवाही करे। एवं उनके विरूद्ध जारी की गई नोटिस पुलिस के माध्यम से तामील करायें।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि ध्वानि विस्तारक यंत्र के संचालको द्वारा गाईड लाईन का पालन अनिवार्य रूप से किया जायें। यदि गाईड लाईन का पालन नही करते है तो इनके विरूद्ध भी कार्रवाही करे। अपने अपने क्षेत्रो के सरपंच,पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक का भी मोबाईल नम्बर लिया जायें ताकि किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त हो सके। वही अपने स्तर से बैठक आयोजित कर निश्चित स्थलो पर ही होलिका दहन करने हेतु तथा भाई चारे के साथ त्यौहार मनाने का संदेश दे। वही ऐसे नदी नाले तालाबो को भी चिन्हित करे जहा त्यौहार के दौरान दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे स्थलो पर उचित प्रबंध करायें।वही पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी दोनो विभाग के अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, माडा नंदन तिवारी, चितरंगी सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, तहसीलदार सविता यादव, देवेन्द्र द्विवेदी, धर्म प्रकाश मिश्रा, ऋषि नारायण सिंह, जान्हवी शुक्ला, प्रीति सिकरवार, नागेश्वर पनिका, एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी, चितरंगी राहुल कुमार शैयाम, थाना प्रभारी बैढ़न ,विन्ध्यनगर, नवानगर, मोरवा, चितरंगी, देवसर, सरई सहित नायब तहसीलदार चौकी प्रभारी, यातायात प्रभारी उपस्थित रहे।






