A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

तेज रफ्तार चार्टर्ड बस की टक्कर से एक युवक की मौत, जबिक दो घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा

घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 108 एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची

  • दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार चार्टर्ड बस की टक्कर से एक युवक की मौत, दो घायल

सोनकच्छ। सोनकच्छ बायपास पर कराड़िया फाटे के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, और दो अन्य को इलाज के लिए सोनकच्छ लाया गया।

मृतक – शाहरुख पिता फाहरुख खां 

घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 108 एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची

108 डॉयल ने घायलों को तत्काल सोनकच्छ सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉयल 108 में तैनात रोहित पटेल और EMT सुभाष पोलाया ने यह पूरी जानकारी दी, अस्पताल डॉ. रामराज परमार ने घायलों का उपचार किया, शाहरुख (25 वर्ष) पिता फारुख ग्राम ख़ोयरा जिला सीहोर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अनवर पिता मुन्ना खान 35 वर्ष और इब्राहिम पिता फखरुद्दीन 40 की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवास स्थित एमजी हॉस्पिटल देवास रेफर किया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक काम के लिए अपने घर हकीमपुर खोयरा से देवास की और जा रहे थे, तभी सोनकच्छ बायपास पर कराड़िया फाटे के पास यह हादसा हो गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बस चालक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सोनकच्छ से संवाददाता महेश मालवीय मो. 7898105345

Back to top button
error: Content is protected !!