
(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 1 मार्च 2026। उत्तराखंड पत्रकार संघ एवं जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. द्वारा शंकर आश्रम के समीप स्थित एक होटल में फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। समारोह प्रेम, भाईचारे और उत्साह के रंगों से सराबोर रहा, जिसमें पत्रकारों, संतों और अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक मदन कौशिक, विधायक रवि बहादुर, पूर्व राज्यमंत्री रामकुमार वालिया सहित अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संत समाज से महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, महंत दर्शन भारती, महंत गोविंद दास, महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी, स्वामी नागेंद्र महाराज, स्वामी रविदेव शास्त्री एवं स्वामी शिवम महंत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, संतों एवं जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, उत्तराखंड पत्रकार संघ की प्रदेश महामंत्री सारिका प्रधान, प्रदेश सचिव अंजना बस्सी तथा जिला प्रेस क्लब के महामंत्री अनिल बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संचालन कवि रमेश रमन ने प्रभावशाली ढंग से किया।
समारोह में कौशिक आर्ट ग्रुप के बच्चों ने भगवान शंकर एवं राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गौरव अरोड़ा ने होली पर आधारित कविता सुनाकर सभी का मन मोह लिया, जबकि शांतिकुंज के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के रंग जीवन की एकरसता को दूर कर उसमें नई उमंग और उल्लास भरते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे एकता और भाईचारे का पर्व बताते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया। विधायक मदन कौशिक एवं पूर्व राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने भी मिलजुल कर होली मनाने का आह्वान किया। संतों ने अपने संदेश में कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह पर्व समाज में सौहार्द, प्रेम और एकता का संचार करता है।
समारोह के दौरान सभी अतिथियों एवं संतों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को यादगार बनाया। समारोह ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया।इस अवसर पर अजय सिंगारी, अनिल कक्कड़, साधना सिंह, सोनिया बत्रा, आरके बत्रा, केके त्रिपाठी, मनीष कुमार, अजय चौहान, मनव्वर कुरैशी, नदीम सलमानी, मुस्कान राजपूत, मोहन राजा, संतोष कुमार, नवीन चौहान, सचिन अग्रवाल, सनोज कश्यप, प्रखर कश्यप, सद्दाम चौहान, केशव चौहान, रोहित वर्मा, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, शिप्रा अग्रवाल, सतेंद्र कुमार, जिशान मलिक, दीपक झा, गुलजार, अवधेश, जेनुल अंसारी, विजय प्रजापति, उपासना तेश्वर, फुरकान अंसारी,अमित वालिया, हिमांशु वालिया, नितिन वालिया, नरेश सेमवाल, भोलू वालिया, रक्षित वालिया, भव्या वालिया सहित पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।











