बिहारदरभंगा

वृद्धजनों हेतु विशेष विधिक सहायता शिविर

दरभंगा में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क विधिक सेवा शिविर आयोजित, मुफ्त कानूनी सलाह, स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

दरभंगा, 05 अप्रैल 2026। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की ओर से पोहद्दी पश्चिमी पंचायत के ग्राम कचहरी भवन में वृद्धजनों के लिए विशेष निःशुल्क विधिक सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बुजुर्गों की सुविधा के लिए तीन अलग-अलग सहायता कक्ष बनाए गए। यहां मुफ्त कानूनी सलाह दी गई। सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिकायतों का निवारण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई। दवा का वितरण किया गया। पैनल अधिवक्ता राममोहन झा, विनय कुमार झा और विनोद कुमार मिश्र ने भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 तथा नालसा योजना 2016 के बारे में जानकारी दी। बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि वे अपने वयस्क पुत्र या पुत्री से भरण पोषण की मांग कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक और न्यायिक सहायता ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सीएचओ अभिषेक मोहन झा, ईएमटी विरेंद्र कुमार दास और एहसान आलम ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं। पारा विधिक स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया। उन्होंने वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी जानकारी दी। मौके पर कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, सरपंच रामवती देवी, रामकुमार साहू, कचहरी सचिव रिंकू देवी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!