?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिनांक 17/04/2026को नगर निगम गया अंतर्गत सशक्त स्थायी समिति का चुनाव प्रस्तावित l

गया, 15 अप्रैल 2026, दिनांक-17.04.2026 को नगर निगम गया अन्तर्गत सशक्त स्थायी समिति का चुनाव प्रस्तावित है। नगर निगम गया अन्तर्गत सात सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन होना है। इसके लिए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ज्ञापांक 878/ पंचा० दिनांक 09.04.2026 के द्वारा गया नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन हेतु आदेश निर्गत किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक-17.04.2026 को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय, गया मतदान निर्धारित किया गया है। सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु सभी वार्ड पार्षद अपने मताधिकार के प्रयोग के द्वारा सात सदस्यों का चयन करेंगे। दिनांक-17.04.2026 को पूर्वाहन 8.00 बजे से 10.00 बजे पूर्वाहन तक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय में नामांकन प्रारम्भहोगी। सभी वार्ड पार्षद अपने साथ निर्वाचन पमाण पत्र एवं एक फोटो I.D के साथ जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गया कार्यालय में प्रवेश करेंगे। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य के लिए क्रमांक 1 से 7 तक किसी एक पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। इसके पश्चात पूर्वाहन 11.00 बजे निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भहोगी। सभी वार्ड पार्षद 1 से 7 तक सशक्त स्थायी समिति के प्रत्येक पद के लिए अपने मत का प्रयोग करेंग। इसके पश्चात निर्वाचन का परिणाम घोषित कर प्रमाण पत्र दिया जायेगा। निर्वाचन के दौरान निर्वाचित पार्षद के अलावे किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मोबाईल की अनुमति नहीं रहेगी। वार्ड पार्षदों को सहायक (Attendant) की अनुमति नहीं होगी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!