
*सरकार का यह निर्णय महत्वपूर्ण कानूनी और सामाजिक कदम, स्वागत योग्य है :अशवंत तुषार साहू*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्युज चैनल
महासमुंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में ही सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में कमेटी के गठन को मंजूरी दी है। अब जल्द ही छत्तीसगढ़ में भी समान नागरिक संहिता लागू होगी। इस फैसले को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यासमिति के सदस्य अशवंत तुषार साहू ने कानूनी एकरूपता के लिए एक बड़ा कदम बताया है। मंत्रिपरिषद के अनुमोदन के बाद विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। आगे कहा कि सरकार का यह निर्णय महत्वपूर्ण कानूनी और सामाजिक कदम है। संविधान के अनुच्छेद 44 में उल्लेखित है कि राज्य भारत के समस्त राज्यक्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता प्राप्त करने का प्रयास करेगा।
उन्होंने कहा कि विवाह, तलाक, भरणपोषण, पारिवारिक मामलों से जुड़े अलग-अलग धर्मों के लिए पर्सनल लॉ के नियम लागू हैं। इसी वजह से समान नागरिक संहिता लागू करना आवश्यक है। उच्च स्तरीय समिति राज्य के नागरिकों, विशेषज्ञों से सुझाव लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड का प्रारूप तैयार करेगी। कमेटी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विशेषज्ञों से सुझाव लेगी। जरूरत पड़ने पर वेब पोर्टल के माध्यम से आम लोगों से भी राय ली जाएगी।





