
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा श्री बंशीधर नगर प्रखंड के कधवन निवासी हाजी डॉ. गुलज़ार अंसारी पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हो गए। वे नगर उंटारी स्टेशन से शक्तिपुंज एक्सप्रेस के माध्यम से कोलकाता के लिए प्रस्थान किए, जहां से आगे मक्का-मदीना के लिए रवाना होंगे।
उनके प्रस्थान से पूर्व स्थानीय समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा कि हज इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने हाजी डॉ. अंसारी की यात्रा को सफल एवं मंगलमय होने की कामना की।
वहीं विधायक प्रतिनिधि तस्लीम खान ने कहा कि हज यात्रा हर मुस्लिम के लिए सौभाग्य की बात होती है। यह यात्रा आत्मिक शांति, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने हाजी डॉ. अंसारी की सकुशल वापसी के लिए दुआ की।
इस मौके पर युवा समाजसेवी महमूद आलम (सीनियर) एवं मुखिया फ़िरदौस आलम ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अहमद अंसारी, चंगेज़ अंसारी, अजमल अंसारी, हाजी समसुद्दीन, हाजी कलाम, हाजी मुश्ताक, हाजी गुलज़ार (सदर कधवन), मौलाना सलाउद्दीन एवं मास्टर मजीद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने हाजी डॉ. अंसारी की कुशल यात्रा एवं सकुशल वापसी की कामना की।









