मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: सिंगरौली जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

FB IMG 1776513445685

 

 

सिंगरौली: सिंगरौली जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

 

सिंगरौली। बड़ी खबर सामने आ रही है—बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

डीजीपी कैलाश मकवाना, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान और एसपी मनीष खत्री की अगुवाई में चली ताबड़तोड़ कार्रवाई रंग लाई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये नकद और लगभग 70 लाख रुपये का सोना भी बरामद किया है।

 

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की करीब 10 टीमें लगातार काम कर रही हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

सिंगरौली पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिसने महज 24 घंटे में डकैती के मास्टरमाइंड तक पहुंच बनाई।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!