

डीडवाना कुचामन – जिले के मकराना शहर में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर उपखंड कार्यालय के समीप नवीन अत्याधुनिक न्यायालय भवन का विधि विधान के साथ भूमि पूजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोधपुर उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संजीव कुमार शर्मा एवं जस्टिस रवि चिरानिया के कर कमलों से निंबार्काचार्यनुयायी श्रीजी महाराज कृपाधारी पंडित पवन कुमार दाधीच ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया।
कार्यक्रम में जस्टिस नाहर सिंह मीणा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिसका उद्देश्य पुराने भवन में जल भराव की समस्या को दूर कर बेहतर न्यायिक सुविधाएं प्रदान करना है।
वर्तमान न्यायालय भवन जर्जर स्थिति में था ओर बरसात में जल भराव के कारण न्यायिक कार्य बाधित होते थे। इसलिए नए भवन की मांग की गई थी। बार एसोसिएशन के मकराना अध्यक्ष शेख अकबर अली के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया था।



