A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार का कहर :- बालको निवासी बुजुर्ग दंपत्ति की सड़क हादसे मे दर्दनाक मौत……..

मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे बालको से नगरदा ...........

कोरबा :-आज सुबह लगभग 10:00 बजे बालको बरबसपुर मार्ग कचांदी नाला के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बालको नगर निवासी दंपत्ति की मौत हो गई l मिली जानकारी के अनुसार, तिहारुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ नगरदा गांव में एक मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बालको बरबसपुर मार्ग कचांदी नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तिहारुराम रात्रे  एवं उनकी पत्नी मौके पर ही दम तोड़ दिया, स्थानीय लोगों ने तत्काल 112  एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी, घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

WhatsApp Image 2026 04 21 at 12.18.48 PM 1 WhatsApp Image 2026 04 21 at 12.18.48 PM 2 WhatsApp Image 2026 04 21 at 12.18.48 PM

Back to top button
error: Content is protected !!