A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुरलखीमपुर खीरी

लखीमपुर-खीरी में भीषण अग्निकांड: 45 घर जलकर राख, 10 मवेशियों की मौत

FB IMG 1777022176152मझगई/लखीमपुर-खीरी। जिले के मझगई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोधिया कला (लोनियन पुरवा) में गुरुवार दोपहर भीषण अग्निकांड से भारी तबाही मच गई। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 45 घर जलकर राख हो गए। इस दर्दनाक हादसे में 10 से अधिक मवेशी जिंदा जलकर मर गए, जबकि एक युवक घायल हो गया बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत दोपहर करीब 1:30 बजे श्रवन पाल के घर से हुई। आशंका है कि किसी अज्ञात चिंगारी से सूखे घास-फूस के मकान में आग लगी, जो तेज हवाओं के कारण तेजी से पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया और गांव में अफरा-तफरी मच गई आग लगने से गरीब परिवारों की पूरी गृहस्थी, अनाज, कपड़े नकदी और शादी के लिए रखा सामान जलकर खाक हो गया। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो गए। भगदड़ के दौरान प्यारे नामक युवक का पैर टूटने की भी सूचना है ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की, वहीं सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों को राहत और आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया गया है इस भीषण अग्निकांड के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है।

जिला रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

Back to top button
error: Content is protected !!