A2Z सभी खबर सभी जिले की

*भलुही के तन्मय कुमार राय बने प्रखंड टॉपर, 88.20% अंक से किया शानदार प्रदर्शन*

*भलुही के तन्मय कुमार राय बने प्रखंड टॉपर, 88.20% अंक से किया शानदार प्रदर्शन*

खरौंधी (गढ़वा): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष खरौंधी प्रखंड में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय भालुहि के छात्र तन्मय कुमार राय ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।द्वितीय स्थान पर स्तरोन्नत उच्च विद्यालय अमरोरा के अभय कुमार गुप्ता रहे, जिन्होंने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।वहीं इसी विद्यालय के रोहित कुमार चौबे ने 87 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर स्थापना अनुमति प्राप्त उच्च विद्यालय खरौंधी के प्रिंस कुमार ठाकुर रहे, जिन्होंने 85.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। पांचवें स्थान पर अंचल कुमारी ने 85.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी जगह बनाई।

प्रखंड के कुल छह उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे। विद्यालयवार प्रदर्शन की बात करें तो स्तरोन्नत उच्च विद्यालय अमरोरा 97.78 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रथम स्थान पर रहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय 89.55 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि जमा दो उच्च विद्यालय राजी 86.84 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। स्तरोन्नत उच्च विद्यालय भालुहि 85.71 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रहा। परियोजना उच्च विद्यालय तोरेलावा 85.60 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहा, जबकि स्थापना अनुमति प्राप्त उच्च विद्यालय खरौंधी 83.03 प्रतिशत परिणाम के साथ अंतिम स्थान पर रहा।प्रखंड टॉपर तन्मय कुमार राय की इस उपलब्धि पर सेवानिवृत्त शिक्षक राजकेश्वर प्रसाद यादव, गुलाबचंद मेहता, हरिकिशुन राम, शिक्षक नीरज दुबे, देवाशीष चौबे एवं राजीव रंजन द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!