
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सिन्हा का यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, योगी आदित्यनाथ ही होंगे चेहरा
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ से विनीत सिन्हा की विशेष रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सिन्हा ने साफ शब्दों में कहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही आगामी चुनावों में पार्टी का चेहरा बने रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के चुनाव के लिए बन रही रणनीतियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राज्य में आगामी चुनाव का चेहरा कौन होगा ये साफ कर दिया है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर अभी से ही सियासत गर्मा गई है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन सिन्हा से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या यूपी में सीएम योगी ही चेहरा होंगे? इसके सवाल के जवाब में नितिन नवीन ने कहा कि देखिए वे हमारे मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में सरकार चला रहे हैं, तो निश्चित रूप से चेहरा वही होंगे। उन्होंने कहा एक समय जिस उत्तर प्रदेश को अपराध के लिए जाना जाता था, वसूली के लिए जाना जाता था। आज उसी उत्तर प्रदेश का विकास के लिए जाना जा रहा है, एक्सप्रेसवे के लिए जाना जा रहा है। लॉ एंड ऑर्डर के लिए जाना जा रहा है। है, गुड गवर्नेंस, डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों के जैसे काम कर रहा है। तो आम जनमानस इसको देखकर वोट करता है। अगर हमने गरीब की चिंता की। चाहे वो प्रधानमंत्री अन्न योजना से लेकर पूरी तरह से सरकार की योजनाओं को एकदम नीचे तक क्रियानवन किया। वहीं हमने इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ भी दिखाया। हम इन्वेस्टमेंट भी उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर ला रहे हैं।

नितिन नवीन सिन्हा ने कहा कि यूपी में लॉ एंड ऑर्डर का जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यूएसपी है, वो भी जमीन पर दिख रही है। तो मैं मानता हूं कि आज उत्तर प्रदेश के कई शहर विकसित शहर के रूप में दिख रहे हैं। तो ये सब चीजें हमारे लिए स्पष्ट रूप से हमारे तीसरे सरकार बनाने के लिए, हैट्रिक लगाएगी।
जनता बीजेपी की नीतियों और काम से संतुष्ट है, जिसका असर चुनाव में दिखाई देगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंची हैं और इसका सीधा लाभ गरीब और आम जनता को मिला है। पार्टी को भरोसा है कि यही प्रदर्शन उसे फिर से सत्ता दिलाएगा।
आंकड़ों में मौजूदा स्थिति
अभी यूपी में 403 विधानसभा सीटें है, जिनमें से 258 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, और सपा 107 सीटों पर काबिज है। इसके साथ आरएलडी की 9, अपना दल (एस) की 13, ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा की 6, निषाद पार्टी की 5, जेडीएल की 2, कांग्रेस की 2 और बसपा का 1 विधायक है।
[yop_poll id="10"]






