A2Z सभी खबर सभी जिले की

कठूमर के गांव सौंखर में नारी शक्ति ने किया सराहनीय कार्य

अवेध शराब के ठेका को किया तहस नहस

मातृशक्ति_का_रौद्र_रूप : अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र में स्थित सौकर गांव से मातृशक्ति के सशक्तिकरण और एकजुटता का एक बड़ा मामला सामने आया। गांव की जाटव बस्ती में संचालित एक शराब के ठेके से परेशान महिलाओं के सब्र का बांध आखिरकार शनिवार को टूट गया। बस्ती की महिलाओं द्वारा संगठित होकर न केवल ठेके पर धावा बोला गया बल्कि चंद मिनटों में पूरी दुकान को तहस नहस भी कर दिया गया।

 

ग्रामीणों के अनुसार बस्ती की महिलाएं काफी समय से रिहायशी इलाके में चल रहे इस शराब ठेके का विरोध कर रही थीं। गांव में महिलाओं का जत्था दुकान पर पहुंचा और देखते ही देखते शराब की बोतलों को बाहर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया गया। महिलाओं द्वारा सैकड़ों बोतलों को तोड़कर उसमें भरी शराब को मिट्टी में मिला दिया गया। उक्त मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं द्वारा अपना रौद्र रूप दिखाया गया।

 

ग्रामीणों के अनुसार बस्ती के बीचों-बीच ठेका होने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था और आए दिन शराबी यहां हुड़दंग करते थे, जिससे घर से निकलना दूभर हो गया। प्रशासन द्वारा सुनवाई न होने पर महिलाओं द्वारा खुद ही यह सख्त कदम उठाया गया। उक्त मामले ने यह साफ कर दिया है कि जब मातृशक्ति किसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होती है, तो उसे रोकना नामुमकिन है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्मIMG 20260426 WA0014 IMG 20260426 WA0015 IMG 20260426 WA0016 है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!