A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

अवैध शराब पर सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई-40 लीटर कच्ची शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

vandebharatlivetvnews//थाना सरिया पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम की दिशा में एक और सफलता अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी संतोषी ग्रेस के सतत निर्देश पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सरिया पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई का विवरण
दिनांक 26.04.2026 को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भटली में बिक्री हेतु अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना सरिया पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड किया।
रेड के दौरान एक व्यक्ति मौके पर मिला, जिसने अपना नाम राकेश उर्फ विक्की सिंह पिता अजय सिंह, निवासी भटली बताया। उसके कब्जे से लाल बोरी में रखी सफेद पन्नी से भरी 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने शराब को बिक्री हेतु रखने की बात स्वीकारते हुए कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस ने संबंधित आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध क्रमांक 85/2026 दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, आरक्षक विमल जांगड़े, दिगंबर पटेल, खेमलाल, दिलीप स्नेही, लक्ष्मी पटेल, प्रीति खड़िया सहित थाना सरिया के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!