A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*मरार पटेल समाज फुलझर राज में संगठनात्मक मजबूती पर मंथन, सौजन्य मुलाकात बनी सार्थक पहल**

*मरार पटेल समाज फुलझर राज में संगठनात्मक मजबूती पर मंथन, सौजन्य मुलाकात बनी सार्थक पहल**

**मरार पटेल समाज फुलझर राज में संगठनात्मक मजबूती पर मंथन, सौजन्य मुलाकात बनी सार्थक पहल**

बसना/फुलझर राज।

IMG 20260426 WA0475

तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्युज चैनल

मरार पटेल समाज फुलझर राज के मीडिया प्रभारी तिलक राम पटेल ने मरार पटेल समाज फुलझर राज के महासचिव दीनबंधु नायक जी से सौजन्य मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें समाज के हित और भविष्य की दिशा को केंद्र में रखकर सार्थक संवाद हुआ।
चर्चा के दौरान समाजहित में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों पदाधिकारियों ने समाज में एकता, जागरूकता और सहभागिता को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मीडिया प्रभारी तिलक राम पटेल ने कहा कि समाज के विकास के लिए संगठित प्रयास और समन्वय अत्यंत आवश्यक है, जबकि सचिव दीनबंधु नायक जी ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने और नई पहल को प्रोत्साहित करने की बात कही।
यह सौजन्य मुलाकात समाज में आपसी तालमेल को मजबूत करने के साथ-साथ संगठन को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!