A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती के अवसर पर व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन हुआ

IMG 20260430 WA0074सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*म.प्र. जन अभियान परिषद जिला सागर के तत्वावधान में आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कला वाणिज्य महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल निझावन (जन अभियान परिषद के संस्कृतिक सलाहकार), मुख्य वक्ता प्रो सरोज गुप्ता, (प्राचार्य शासकीय कला वाणिज्य महाविद्यालय महाविद्यालय), विशिष्ट अतिथि डॉ श्वेता नेमा,(समाजसेवी), जीएल दुबे, (पूर्व प्राचार्य), दिनेश उमरैया, (संभाग समन्वयक), म.प्र. जन अभियान परिषद, संभाग सागर, जिला समन्वयक केके मिश्रा के द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो सरोज गुप्ता द्वारा अपने उद्धबोधन में आदि गुरू शंकराचार्य जी की जीवनी तथा राष्ट्र में उनके योगदान व समाज में उनके व्यक्त्वि व कृतित्व पर वक्तव्य देते हुये कहा कि भारत भूमि सदैव से ज्ञान, त्याग और तप की भूमि रही है। ऐसे ही एक युगपुरुष हुए आदि गुरु शंकराचार्य, जिन्होंने मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में संपूर्ण राष्ट्र को सांस्कृतिक व आध्यात्मिक रूप से एक सूत्र में बांध दिया। विश्व का महान अद्वैत वेदांत का सिद्धांत दिया। उन्होंने कहा की आदि गुरु शंकराचार्य एक संत नहीं, राष्ट्र के सांस्कृतिक शिल्पी थे। उनके जीवन से हमें राष्ट्रभक्ति, ज्ञाननिष्ठा और सेवाभाव की प्रेरणा सदैव मिलती रहेगी l मुख्य अतिथि अतुल निझावन ने आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन चरित्र प्रकाश डालते हुए कहा कि शंकराचार्य जी ने बहुत ही अल्प आयु में अपने आध्यात्मिक ज्ञान के प्रकाश से न केवल सनातन धर्म को पुनर्जीवित किया, बल्कि पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का अमृतमयी कार्य भी किया। आज की युवा पीढ़ी को उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ श्वेता नेमा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की महापुरुषो की जयंती मानना सही मायने में तभी सार्थक होगा जब हम उनके बनाये पद चिन्हो पर चलके अपना जीवन सफल कर सके l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया ने बताया कि जन अभियान परिषद द्वारा वर्षभर में समय समय पर महापुरूषों की जयंती का कार्यकम इसी उद्देश्य से आयोजित किया जाता हैं ताकि हम उनके जीवन को याद कर और उनसे प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान का कार्य कर सके । कार्यक्रम में जिला समन्वयक केके मिश्रा द्वारा स्वागत उद्बोधन व परिषद के द्वारा किये जा रहे विभिन्न जन जागरूकता के कार्यों की जानकारी दी गई l कार्यक्रम का संचालन विकासखण्ड समन्वयक जय सिंह ठाकुर, प्रेरणा गीत की प्रस्तुती गौरव सिंह राजपूत व आभार विकास खण्ड समन्वयक ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि, मेंटर्स, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी एवं स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!