
सर्व वैश्य समाज के प्रस्ताव और मांग पर ट्रक यूनियन चौराहे का नाम परिवर्तन कर भामाशाह चौराहा किया गया।
महान दानवीर वैश्य शिरोमणि श्री भामाशाह की 479 वीं जयंती के अवसर पर गोला नगर के सर्व वैश्य समाज की विगत डेढ़ वर्षो से बहु प्रतीक्षित मांग पर गोला नगर के ट्रक यूनियन चौराहे का नाम परिवर्तन कर नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष श्री विजय कुमार शुक्ला जी द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के उपरांत भामाशाह चौराहा के नाम पर लोकार्पण किया गया।
गोला नगर के सर्व वैश्य समाज सहित नगर के तमाम बंधुओं के द्वारा लगभग डेढ़ वर्षों से कई बार नगर के ट्रक यूनियन चौराहा का नामकरण वैश्य शिरोमणि दानवीर भामाशाह जी के नाम पर किए जाने को लेकर प्रस्ताव और मांग पत्र नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा गया था जिस पर पालिका अध्यक्ष ने वैश्य समाज की भावनाओं को देखते हुए दानवीर वैश्य शिरोमणि भामाशाह की 479 वीं जयंती के अवसर पर उक्त चौराहे का नामकरण भामाशाह चौराहे के नाम पर करके नगर वासियों को यह सौगात प्रदान की इस कार्यक्रम के अंतर्गत भामाशाह चौराहे पर वैश्य समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भामाशाह चौराहे के शिलापट्ट का अनावरण मुख्य अतिथि पूर्व सभासद नगर पालिका परिषद गोला ओमप्रकाश गुप्ता जी विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब मुस्कान के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता राम जी भाजपा के नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार सभासद अनिल गुप्ता सभासद प्रतिनिधि कपिल सभासद सत्य प्रकाश चौहान सभासद सीमा विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति में किया गया उसके उपरांत वैश्य समाज समाज संगठन उत्तर प्रदेश के युवा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य गुप्ता आदी जी के द्वारा पालिका अध्यक्ष जी का धन्यवाद आभार समारोह किया गया।
इस कार्यक्रम में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के युवा जिला जिला उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता , अधिवक्ता सुमित शाह, ऋषि गुप्ता, वैश्य समाज उत्तर प्रदेश से नगर मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता, दिलीप जायसवाल नगर उपाध्यक्ष वैश्य समाज अखिलेश जायसवाल, संजीव दीक्षित कैलाश गुप्ता संतोष गुप्ता सुधीर गुप्ता ,किशन गुप्ता ,शिवम गुप्ता , संतोष गुप्ता, लालू गुप्ता, पत्रकार सुधीर गुप्ता,चंद्र कुमार गुप्ता श्री विज्ञान मुरारी गुप्ता ,श्री श्याम मुरारी गुप्ता ,गोपी राम गुप्ता जी हरिश्चंद गुप्ता ,श्री राम कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, श्री रामचंद्र गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।








