A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर ने किया खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण*

कलेक्टर ने किया खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण*
सतना 30 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने गुरूवार को रैगांव के रेउरा फार्म सहित अन्य उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही उन्होंने किसानों को केन्द्रों पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम एलआर जांगडे, जिला खाद्य अधिकारी सम्यक जैन सहित संबंधित अधिकारी एवं कृषण उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में मौजूद किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो एवं उपज विक्रय के लिए इंतजार न करना पड़े इसके लिये किसानों को जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्र पर उपज विक्रय करने की सुविधा उपलब्ध है। उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा के लिए पीने का पानी, बैठने के लिए छायादार स्थान, जन सुविधाएं आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। स्लॉट बुकिंग की तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से 2585 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूँ का उपार्जन किया जा रहा है। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे खरीदी केंद्र में साफ-सुथरा गेंहू लायें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!