




कानपुर। सनीगवां रोड स्थित तिरंगा चौराहा के पास कौशल प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि रवि शंकर हवेलकर (पूर्व सदस्य, राज्य सलाहकार समिति) ने कहा कि ऐसे केंद्रों से छात्राओं और युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा। केंद्र पर सिलाई, कंप्यूटर और ब्यूटी पार्लर जैसे कोर्स मुफ्त कराए जाएंगे। उद्घाटन के दौरान कौशल जी, फहीम जी और सेंटर संचालक शबनम शाहीन ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया।








