A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नगर पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना पर तत्काल कार्यवाही, जिला बदर आरोपी को किया गिरफ्तार

IMG 20260501 WA00882सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*सागर पुलिस द्वारा गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिला बदर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि जिला बदर आरोपी अक्कू उर्फ आकाश जाटव, उम्र 32 वर्ष, निवासी 14 मुहल्ला सदर बाजार, थाना केंट, जिला सागर, पुनः शहर में आकर न केवल जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में भी है।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप द्वारा तत्काल प्रभाव से सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया एवं स्वयं सतत मॉनिटरिंग करते हुए आरोपी की पतारसी के लिए प्रभावी रणनीति बनाई गई। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी की सटीक लोकेशन की जानकारी प्राप्त हुई। तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी केंट को विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के पालन में थाना केंट पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 मुहल्ला, सदर बाजार क्षेत्र में दबिश दी गई एवं आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी को पूर्व में जिला दण्डाधिकारी सागर द्वारा जिला बदर किया गया था, बावजूद इसके वह आदेश की अवहेलना करते हुए शहर में घूमता पाया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 223 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। विशेष उल्लेखनीय,नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप के कुशल निर्देशन, सतत मॉनिटरिंग एवं सक्रिय सूचना तंत्र के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उनके नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!