
*नीट परीक्षा में पारदर्शिता व सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जींद पुलिस के व्यापक प्रबंध : पुलिस अधीक्षक जींद*।
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा पु से के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जींद जिले में नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को ओर अधिक मजबूत करते हुए विशेष रणनीति के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नीट परीक्षा के मध्यनजर जिला जींद में कुल 5 लोकेशन पर 6 परीक्षा केंद्र ( सीएसआरयू जींद-1, सीएसआरयू जींद-2, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय महाविद्यालय जींद, प्रियदर्शनी इन्द्रा गांधी महिला महाविद्यालय जींद व राजकीय मॉडल सस्कृंति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद ) निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से एक निरीक्षक व 3 महिला पुलिस कर्मियों सहित कुल 21 पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। वहीं, 5 प्रमुख लोकेशनों पर 3 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी निगरानी एवं समन्वय के लिए नियुक्त किए गए हैं, जो पूरे सिस्टम पर सतत नजर बनाए रखेंगे ।
इसके अतिरिक्त, जिले में 5 पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक पार्टी में 4 पुलिसकर्मी एवं 2 असलाहधारी जवान शामिल हैं । ये टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहेंगी ।
परीक्षा सुचारु रुप से करवाने के लिए साईबर टीम कि अलग से तैनाती कि गई है।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिले भर में 15 नाके (चेकिंग पॉइंट) स्थापित किए गए हैं, जिन पर प्रत्येक स्थान पर 5-5 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है । इन नाकों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी । इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़भाड़ एवं जाम की स्थिति से बचने के लिए पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है।
साथ ही, प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। सिविल पाश्चात में भी पर्याप्त संख्या में ( महिला व पुरुष ) पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे संपूर्ण व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे ।
जींद पुलिस द्वारा किए गए सभी व्यापक एवं सुदृढ़ प्रबंध यह सुनिश्चित करते हैं कि नीट परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो ।
जींद पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि वे प्रशासन का सहयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए परीक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं



