

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नजीबाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने बहुमत का आंकड़ा पार करने पर जीत का जश्न मनाया। यह उत्सव शुभम ग्रोवर के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भाजपा की सीटें 190 के पार पहुंचते ही ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे। भाजपा नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और सभी ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर खुशी जताई। इस मौके पर नकुल अग्रवाल, शुभम ग्रोवर, बिट्टू भटनागर, संजय सैनी, ऐश्वर्या एरन, मोनू वर्मा, हिमांशु तायल, मोनिका यादव, इंदु राजपूत, मनीष सैनी, गीता राज और सुविधा भटनागर समेत कई लोग मौजूद थे।









