A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कलियर गंगनहर में डूबते युवक की जान बची, सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से टला हादसा

फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार/पिरान कलियर, 4 मई 2026। कोतवाली पिरान क्षेत्र स्थित कलियर गंगनहर घाट पर नहाते समय एक युवक तेज बहाव में बहकर डूबने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ व तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मई 2026 को घाट पर नहा रहे युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। युवक को डूबता देख वहां तैनात जल पुलिस गोताखोर और स्थानीय गोताखोरों ने बिना देर किए गंगनहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बचाए गए युवक की पहचान वासिफ पुत्र निवासी नगला बुजुर्ग, थाना भोपा मोरना, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। युवक को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने पुलिस व बचाव दल का आभार व्यक्त किया।
बचाव कार्य में शामिल टीम:
जल पुलिस गोताखोर – राधेश्याम
स्थानीय गोताखोर – दानिश पुत्र मेहरबान, निवासी कलियर
इस सराहनीय कार्य से एक बार फिर साबित हुआ कि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़े हादसों को टाला जा सकता है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!