A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक

फ्लैगशिप योजनाओं सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

IMG 20260504 WA0026 2 IMG 20260504 WA0023

डीडवाना-कुचामन,  में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। 

बैठक में जिला कलक्टर ने जनगणना कार्य, ग्राम रथ अभियान, फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं की प्रगति सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होंने जिले में जनगणना- 2027 के तहत 1 मई से शुरू हुए स्वगणना कार्य की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्यालयों में कर्मचारियों को अधिक से अधिक स्वगणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान की प्रगति की समीक्षा कर ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों का सुचारु संचालन करने, आमजन को योजनाओं की जानकारी से अवगत कराने एवं विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश प्रदान किये।

जिला कलक्टर ने बैठक में जिले में विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा कर ग्रीष्म ऋतु के मध्यनजर सभी व्यवस्था निर्बाध बनाये रखने, विद्युत व पेयजल से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये।

इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग की बजट घोषणाओं, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समर कंटीजेन्सी कार्य, सार्वजानिक निर्माण विभाग द्वारा जिले में करवाये जा रहे निर्माण कार्य सहित पंचायती राज विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, महिला बाल विकास विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं वन विभाग सहित अन्य विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में अटल ज्ञान केंद्र के स्वीकृत कार्यों को 10 दिनों में शुरू करने, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.2 के स्वीकृत कार्यों को 15 दिवस में पूर्ण करने, हरियालो राजस्थान अभियान के तहत किये जाने वाले पौधारोपण की आवश्यक तैयारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

बैठक में उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर सभी अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल, जिला परिवहन अधिकारी सुप्रिया विश्नोई सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!