

प्रयागराज।
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बोर्ड परीक्षा 2026 में सम्मिलित छात्र/छात्राओं के नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्मतिथि में संशोधन हेतु वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल का बढ़ाया साइज।
महराजगंज।
आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह ने बोर्ड परीक्षा 2026मे सम्मिलित छात्र/छात्राओं के नाम , पिता के नाम माता नाम जन्मतिथि आदि में हुई अशुध्दियों को को संशोधित करने हेतु पत्र जारी किया था जिसकी अन्तिम तिथि दिनांक 06 .05 .2026 समय सायं 6 बजे तक निर्धारित किया है जिसमें विद्यालयों को संशोधन हेतु आवश्यक पत्राजात वेरीफाई करते हुए एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित कराकर सभी पत्राजातों का पीडीएफ फाइल बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करना है। इस प्रक्रिया में पीडीएफ फाइल का साईज अब बढ़ा दिया गया है जिसमे सभी पत्राजातों को कल दिनांक 06/05/2026की शाम 06 बजे तक अपलोड कर देने हेतु समय दिया गया है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद भगवती सिंह ने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो व समय से सभी पत्राजातों को अपलोड करने हेतु पत्र जारी कर सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया है।
[yop_poll id="10"]



