A2Z सभी खबर सभी जिले की

NHDP योजनाअंतर्गत SCDP टेकारी बेलागंज, गया मे उपलब्ध कराये गये हस्तकरघा का किया गया निरीक्षण l

जिला उद्योग केंद्र, गया

दिनांक : 06-05-2026

स्थान-गया

NHDP योजनान्तर्गत SCDP टेकारी, बेलागंज, गया में उपलब्ध कराये गये हस्तकरघा का किया गया निरीक्षण

जिला उद्योग केंद्र, गया के तत्वाधान में दिनांक 06-05-2026 को टेकारी एवं बेलागंज में NHDP योजना से लाभान्वित बुनकरों को उपलब्ध कराये गये हस्तकरघा एवं अन्य सामग्रियों का महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, गया एवं उनके अधीनस्थ टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि SCDP टेकारी, बेलागंज अंतर्गत शाहबाजपुर गाँव में बुनकर संगीता देवी, रूबी देवी, प्रमिला कुमारी, बबली देवी, रेखा कुमारी, बबीता देवी, मीणा देवी, भगवानी देवी इत्यादि के द्वारा हस्तकरघा पर पर्दा, चादर, किचेन टॉवल, टेबल मैट का उत्पादन किया जा रहा है। वहाँ उपस्थित वेलमा उलेन प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश प्रसाद द्वारा क्षेत्र में स्पिनिंग मिल के स्थापना हेतु अनुरोध किया गया। वहीं SCDP टेकारी, बेलागंज अंतर्गत पीरबिघा एवं बड़ीबीघा के बुनकरों को उपलब्ध कराये गये हस्तकरघा एवं अन्य सामग्रियाँ निरीक्षण के क्रम में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में अकार्यरत पाया गया। साथ ही निरीक्षण के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि लाभार्थियों को हस्तकरघा संचालन का पर्याप्त प्रशिक्षण प्राप्त नहीं होने के कारण वे करघों का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं। जिसपर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, गया के द्वारा लाभार्थी बुनकरों को प्रशिक्षण दिलाने का आश्वाशन दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

  1. वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
Back to top button
error: Content is protected !!