A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर मे रोजगार मेला का किया गया आयोजन

धनबाद
IMG 20260508 WA0314

आज दिनांक – 08.05.2026 (शुक्रवार) को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बरटाँड़, धनबाद मे भर्ती-कैंप का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम श्रीमती पदमा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, धनबाद के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं नियोजनालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आगंतुक, बेरोजगार आवेदकों तथा उपस्थित नियोजकों को विस्तार से अवगत कराया |

नियोजन पदाधिकारी, धनबाद द्वारा आज के भर्ती कैंप में विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा लगाये गये स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न रिक्तियों, सेवा शर्तो के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा कुछेक आवेदकों की चयन के पश्चात नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया |अंत में नियोजन पदाधिकारी, धनबाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भर्ती कैंप की समाप्ति की गई |

इस भर्ती कैंप में 03 नियोजकों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई तथा लगभग – 75 आवेदकों ने भाग लिया | जिसमे विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल – 25 आवेदकों को चयनित कर ऑफर लेटर दिया गया |

भर्ती कैंप में श्रीमती पदमा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, धनबाद के अतिरिक्त श्रीमती कंचन माला किस्कू, श्री जय प्रकाश गुप्ता, श्री सूरज कुमार, श्री प्रशान्त गोयल, श्री विवेक कुमार साव एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे |

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!