A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज पुलिस का सख्त अभियान: 856 वाहनों का चालान, 109 आरोपी गिरफ्तार –

FB IMG 1778300263001

महराजगंज।

महराजगंज पुलिस का सख्त अभियान: 856 वाहनों का चालान, 109 आरोपी गिरफ्तार –

महराजगंज जनपद में शुक्रवार को विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्यवाई के सम्बध मे जारी पुलिस प्रेस नोट –

अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार यातायात नियमों के उल्लंघन, शांति भंग की आशंका, अवैध शराब कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई,

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 856 वाहनों का चालान किया, जबकि 03 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई मुख्य रूप से तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ की गई।

101 लोग शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार

कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 101 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहीं 34 पुलिस एक्ट के तहत 33 लोगों का चालान किया गया।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक,

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया और सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की।

पैदल गश्त कर जनता से संवाद

जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया। बैंक, एटीएम और वित्तीय संस्थानों के आसपास सघन चेकिंग की गई तथा अतिक्रमण हटाने में सहयोग की अपील की गई।

शांति समिति बैठकों का आयोजन

पुलिस अधिकारियों ने संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और किसानों के साथ बैठक कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

जनपद के विभिन्न थानों में अवैध शराब के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

पनियरा थाना: 16 पाउच देशी शराब बरामद –

फरेंदा थाना: 10 लीटर कच्ची शराब बरामद –

सोहगीबरवा थाना: 5 लीटर कच्ची शराब बरामद –

सिंदुरिया थाना: 25 व 15 शीशी टेट्रा पैक बरामद –

कोठीभार थाना: 39 व 16 शीशी टेट्रा पैक बरामद –

घुघली थाना: 45 शीशी टेट्रा पैक बरामद –

सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

17 विवेचनाओं का निस्तारण

लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 17 विवेचनाओं का निस्तारण किया।

कुल 109 अभियुक्त गिरफ्तार –

पुलिस के मुताबिक 08/09 मई 2026 के दौरान विभिन्न अपराधों में कुल 109 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!