
*ज़िला पदाधिकारी गया ने उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के कार्यों की प्रगति का किया निरीक्षण।*
गया, 09 मई 2026, ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज उत्तर कोयल जलाशय परियोजना (North Koel Reservoir Project) की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह परियोजना ₹1367.61 करोड़ की लागत से झारखंड और बिहार के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर-राज्यीय सिंचाई और जल संसाधन परियोजना है, जो मुख्य रूप से बिहार के गया और औरंगाबाद जिलों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण में वाप्कोस लिमिटेड के पदाधिकारी, परियोजना के कार्यरत संवेदक एवं उत्तर कोयल नहर परियोजना के पदाधिकारी गण मौजूद थे। निरीक्षण में पैकेज 10 एवं पैकेज 11 में चल रहे कार्यों की विस्तृत जायजा लिया गया।
आज मुख्य रूप से गया ज़िला क्षेत्र में उतर कोयल नहर परियोजना के पड़ने वाले एरिया अर्थात पैकेज 10 जो आमस अंचल के सितहल गाँव से शुरू होते हुए आमस के नीमा गांव तक पड़ता है। इसमें कुल 6.51 किलोमीटर की लंबाई है। मिट्टी का कार्य तेजी से पूर्ण करवाने का निर्देश ज़िला पदाधिकारी ने दिया है। इसमें 6.5 किलोमीटर में से 2.5 किलोमीटर तक नहर पक्कीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है की नहर पक्कीकरण का कार्य तेजी से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पैकेज 10 के अंदर विभिन्न संरचनाओं का भी निर्माण किया जा रहा है जिसमें एसएलआर ब्रिज, डीएलआर ब्रिज, सुपर पैसेज सहित अन्य संरचना शामिल है। कुल 19 संरचना का निर्माण किया जाना है जिसमे 03 संरचना का निर्माण पूर्ण कर ली गयी है शेष में तेजी से काम चल रहा है।
पैकेज 11 की समीक्षा में बताया गया कि आमस के नीमा गांव से प्रारंभ होते हुए गुरुआ के जय बिगहा तक पड़ता है, जिसकी कुल लंबाई 12.5 किलोमीटर है। मिट्टी का काम 11.50 किलोमीटर में पूर्ण कर ली गयउ है। नहर पक्कीकरण का काम 10 किलोमीटर में पूर्ण कर ली गयी है। शेष एरिया में पक्कीकरण का काम तेजी से कराया जा रहा है। पैकेज 11 में कुल 29 संरचना का निर्माण किया जाना है, जिसमें 9 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर दी गई है, शेष संरचना में निर्माण कार्य तेजी से की जा रही है ।
जिला पदाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में तय समय सीमा में उत्तर कोयल नहर परियोजना का काम शत प्रतिशत पूर्ण करा ली जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि उक्त परियोजना में लगने वाले जितने भी मशीनरी एवं मैनपॉवर हैं उनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाए ताकि तीव्र गति से परियोजना पूर्ण कराया जा सके।
*परियोजना की विवरण:-*
उत्तर कोयल नदी झारखंड राज्य में बहती है। इसका उद्गम स्थल छोटा नागपुर पठार है और यह लातेहार जिले में प्रवेश करती है। यह नदी सोन नदी में मिल जाती है। यहां से सीधे पलामू, गढ़वा औरंगाबाद एवं गया जिले में सिंचाई प्रणाली को जोड़ता है। मुख्य नहर से शाखा नहर, शाखा नहर से वितरणी नहर- उप वितरणी नहर- लघु नहर के माध्यम से होते हुए किसानों के खेतों तक सिचाई के लिये पानी मिलता है।
मुख्य नहर को पुनर्जीवित किया जा रहा है, संरचनाओं का पक्कीकरण किया जा रहा है ताकि अंतिम बिंदु तक सिचाई हेतु पानी जा सके।
यह परियोजना के पूर्ण होने से गया ज़िले के लगभग 25 से 30 हजार हेक्टेयर से अधिक सिचाई क्षमता में और इजाफा होगा। इस परियोजना में मुख्य रूप से गया ज़िले के 5 अंचल क्षेत्र यथा आमस, गुरुआ, गुरारू, कोच एवं परैया में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़





