उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां दबंगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर 2 लाख रुपये लूट लिए हैरानी की बात ये है कि हमलावरों ने पहले युवक को मुस्लिम समझकर हमला किया, लेकिन बाद में उसके हाथ में कलावा देखकर उसे छोड़ दिया। सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र में दबंगों का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जहां अपनी बहन के घर असाधरपुर आए एक युवक पर धनखरपुर चौराहे के पास चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।

घायल युवक का आरोप है कि प्रेम यादव और उसके चार साथियों ने उसे मुस्लिम समझकर हमला किया। लेकिन जब हमलावरों ने उसके हाथ में बंधा कलावा देखा, तो कहा – “ये हिन्दू है, जाने दो”… हालांकि हमलावर युवक के पास मौजूद करीब 2 लाख रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भवानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल युवक बलरामपुर जनपद के गैसड़ा बुजुर्ग थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बंजरहा गांव का निवासी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मीडिया से बात करते हुए घायल घायल युवक ने बताया कि मैं अपने बहन के घर असाधरपुर गया हुआ था मैं बाइक से वापस आ रहा था अभी मैं धनखरपुर पहुंचा था तभी प्रेम यादव व उसके दोस्त रास्ते पर मौजूद थे मुझे रोका और मुझे मारने पीटने लगे पहले तो वो लोग मुझे मुस्लिम समझ कर मार रहे थे प्रेम यादव दूर बैठा था चाकू लेकर आया और मेरे कमर पर चाकू से हमला कर दिया जब उन लोगों ने मेरे हाथ में कलावा देखा तो उन्होंने कहा कि जाने दो ये हिंदू है। और मेरे पास दो लाख रुपए थे वो छीन कर लेकर चले गए। वहीं इस मामले को लेकर घायल युवा के भाई राम निवास मौर्या ने बताया कि मेरा भाई असाधरपुर मेरे बहन के यहां आया था धनखरपुर पहुंचा था तभी प्रेम नाम का युवक मेरे भाई के ऊपर अपने साथियों के साथ हमला कर दिया और उसके ऊपर चाकू बाजी की और दो लाख रुपए भी छीन लिए लोग पुलिस की मदद से अपने भाई को बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से डॉक्टर ने उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वही इस मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के इमरजेंसी वार्ड में तैनाद डॉ संजय पांडे ने बताया कि एक घायल युवक को भवानीगंज पुलिस लेकर आई थी उसकी चोट लगी हुई थी किसी चीज से उसके ऊपर हमला किया गया था प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर खुलेआम इस तरह की वारदातें कब थमेंगी ,और कब तक आम लोग ऐसे हमलों का शिकार होते रहेंगे।











