सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरिया रघुवीर सिंह चौराहे पर कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।









