A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

बसपा बल्लारपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर मनोज जांभुले सर्वसम्मति से निर्वाचित

IMG 20260509 WA0012 1

महेश निषाद चंद्रपुर महाराष्ट्र:
बहुजन समाज पार्टी बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र की पुनर्गठन बैठक 8 मई 2026 को मुल स्थित PWD गेस्ट हाउस में उत्साह के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रपुर जिलाध्यक्ष मा. रत्नाकर साठे ने की।

*नई कार्यकारिणी घोषित*
बैठक में लोकसभा प्रभारी मा. धर्मेश निकोसे, जिला उपाध्यक्ष मा. प्रा. डॉ. विश्वनाथ लाडे और जिला प्रभारी मा. प्रा. राजेश ब्राम्हणे की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती पर विचार रखे और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से बल्लारपुर विधानसभा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई।

*बल्लारपुर विधानसभा कार्यकारिणी:*
– *अध्यक्ष*: मा. मनोज जांभुले
– *उपाध्यक्ष*: मा. मिथुन निमसटकर
– *महासचिव*: मा. डॉ. वैशिष्ट्य वाळके
– *प्रभारी*: मा. ओमप्रकाश दांरुडे
– *प्रभारी*: मा. मनोज देवगडे

*मुल शहर कार्यकारिणी:*
– *शहर अध्यक्ष*: मा. नरेश शेंडे
– *महासचिव*: मा. बंडु गेडाम
– *उपाध्यक्ष*: मा. पुरुषोत्तम निमगडे
– *सचिव*: मा. सत्यवान मोहुर्ले

*पदाधिकारियों का स्वागत*
नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला कमेटी व वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। सभी ने मानवतावादी महापुरुषों के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का विश्वास जताया।

संचालन मा. डॉ. वैशिष्ट्य वाळके ने किया, प्रास्ताविक मा. डॉ. गजानन चौधरी ने रखा और आभार मा. नरेश शेंडे ने माना। बैठक में शांतीकुमार गेडाम, डॉ. श्याम गेडाम, सुनील भडके, प्रमोद निमगडे, छकुल वाळके समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हंसराज कुंभारे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Back to top button
error: Content is protected !!