?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़ताज़ा खबरसड़क परिवहनस्थानीय समाचार

KORBA BREAKING : बरपारा कोहड़िया में युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

कोरबा – कोरबा दर्री मुख्यमार्ग स्थित बरपारा कोहड़िया क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे नर्सरी के भीतर युवक की रक्तरंजित लाश मिली। शव के आसपास और नर्सरी परिसर में कई जगह खून फैला होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

IMG 20260510 WA0010

मृतक की पहचान बसंत पटेल निवासी सोनसरी, पामगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सर्वमंगला पुलिस चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर किसी इंडस्ट्रीज में काम करता था।स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एएसपी लखन पटले भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।

 

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। नर्सरी के भीतर फैले खून और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या वहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!