A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशधार्मिकराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

11 मई को आयोजित होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

डीडवाना-कुचामन जिले में  भारत एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमनाथ मन्दिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मन्दिर पुननिर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर 11 मई को सोमनाथ में माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस अवसर पर जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन डीडवाना स्थित शीतल कुण्ड मन्दिर में किया जायेगा। इस दौरान जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा।

जिला कलक्टर अवधेश मीना ने इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने एवं आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये है।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!