महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने पुलिस लाइन सभागार में संयुक्त अभियोजन अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, न्यायालय पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर एवं प्रभारी मॉनिटरिंग सेल के साथ अभियोजन एवं न्यायालय संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में न्यायालयों में लंबित अभियोगों, गंभीर अपराधों तथा चिन्हित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अभियोजन कार्यों को अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा समयबद्ध और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिक रूप से संकलन किया जाए, जिससे न्यायालय में अभियोजन पक्ष मजबूती से अपना पक्ष रख सके और दोषियों को शीघ्र दंड दिलाया जा सके।
बैठक में अभियोजन अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा वारंट और समन की तामीला में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालय संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया गया।
विशेष रूप से महिला एवं बाल अपराध, गैंगस्टर, पॉक्सो और अन्य गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियोजन कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण जिम्मेदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।
बैठक के दौरान लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को न्यायालयी कार्यों के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कांठ: 12 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
14/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशानुसार गया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अभियुक्तों एवं न्यायालय से निर्गत आदेशों के अनुपालन में कुर्की जब्ती अभियान चलाया गया l
13/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आमस थाना का निरीक्षण कर लंबित एवं महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा की गई l
13/07/2026
कांठ: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
13/07/2026
पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ
13/07/2026
पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ
13/07/2026
सावन मास में बीमारियों से बचना है तो सुधारें खान-पान, डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशा शर्मा ने दिए खास टिप्स
13/07/2026
महराजगंज में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, 34 प्रशिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
13/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की
13/07/2026
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की 03 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!