A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्वगणना करने हेतु ग्रामीणो को किया जागरूक

FB IMG 1778414619883

महराजगंज।

महराजगंज: जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्व-जनगणना अभियान के तहत ग्राम पंचायत शेख फरेंदा के टोला केवटलिया में ग्रामीणों को स्व-जनगणना ऐप के माध्यम से स्वयं गणना करने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को ऐप के उपयोग की प्रक्रिया समझाते हुए स्व-जनगणना के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से इस डिजिटल पहल से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण शिवकरन यादव ने अधिकारियों की मौजूदगी में ऐप के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें बधाई देते हुए अन्य ग्रामीणों को भी स्व-जनगणना के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-जनगणना ऐप के माध्यम से लोग स्वयं आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। उन्होंने ग्रामीणों से इस सुविधा का लाभ उठाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार, नायब तहसीलदार नौतनवा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!