
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
मां भगवती वासंती देवी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन
मां भगवती वासंती देवी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादहरिद्वार के रायवाला क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र मां भगवती वासंती देवी मंदिर में धार्मिक श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। केरी गांव से पधारे श्रद्धालु श्री कर्म सिंह जी ने अपने परिवार सहित मंदिर पहुंचकर मां भगवती वासंती देवी के श्रीचरणों में पूजा-अर्चना की तथा विशाल भंडारे का आयोजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने मां भगवती वासंती देवी के दर्शन कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मान्यता है कि मां वासंती देवी अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं और उनकी कृपा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्री कर्म सिंह जी ने कहा कि मां भगवती की असीम कृपा से ही उन्हें यह सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है और यह उनके परिवार के लिए सौभाग्य की बात है।मंदिर के संत-महंतों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने इस पुण्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, श्रद्धा और एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का समापन मां की आरती एवं भक्तों को प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।




