A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरवाना में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर संपन्न, एसडीएम जगदीश चंद्र ने सुनीं जनसमस्याएं

नरवाना में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर संपन्न, एसडीएम जगदीश चंद्र ने सुनीं जनसमस्याएंFB IMG 1778500517832
नरवाना, 11 मई
स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की।
एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नरवाना में भी प्रत्येक सोमवार और वीरवार प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक यह शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार को आयोजित शिविर में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें तहसील कार्यालय से संबंधित 4, खंड विकास एवं पंचायत विभाग से संबंधित 2 तथा जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 2 शिकायतें शामिल रहीं।
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना और सरकारी सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का अद्यतन ब्यौरा शिविर में लेकर आएं तथा समाधान के बाद प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
शिविर में बीडीपीओ तरुण सुथार, एसईपीओ तेजवीर, बीईओ संतोष शर्मा, नगर परिषद सचिव संदीप, ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर अश्वनी कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग निरीक्षक रीटा, तहसील कल्याण अधिकारी संतरो देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!