A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिव्या भनोट एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवार्ड से हुई सम्मानित

FB IMG 1778568249619सागर|वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिव्या भनोट को यूथ रेडक्रॉस की सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियों में सक्रिय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS) द्वारा “एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल की गरिमामयी अध्यक्षता में मध्यप्रदेश रेडक्रॉस राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कुमरे (आईएएस) द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. भनोट मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक कल्याण एवं सामाजिक सेवा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। मनोविज्ञान के क्षेत्र तथा सामुदायिक सहभागिता में उनके योगदान की व्यापक सराहना की गई है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर ने डॉ. दिव्या भनोट को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!