A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महिला आरोपी सहित दो गिरफ्तार,4.030 किलोग्राम गांजा एवं आटो वाहन जब्त

IMG 20260516 WA0012सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सागर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राहतगढ़ पुलिस एवं चौकी सीहोरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही कर महिला आरोपी एवं उसके रिश्तेदार साथी को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध गांजा एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन जप्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 14.05.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ऑटो वाहन के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा जौहरिया तिगड्डा के पास आम रोड किनारे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ऑटो वाहन क्रमांक MP15ZQ 7667 को रोककर तलाशी ली। ऑटो चालक नरेन्द्र जैन वाहन चला रहा था तथा पीछे बैठी महिला आरोपी के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मौके पर की गई वैधानिक कार्यवाही एवं तौल उपरांत कुल 4.030 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20,000 रुपये है, जप्त किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन कीमत करीब 3,00,000 रुपये भी जप्त किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर समस्त पंचनामा एवं वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपीगण को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें केन्द्रीय जेल सागर भेजा गया।

Back to top button
error: Content is protected !!