A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना के साथ ग्राम कैलाशपुर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन *

अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना के साथ ग्राम कैलाशपुर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन *

*अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना के साथ ग्राम कैलाशपुर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन *

IMG 20260516 143322

तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल

 

ग्राम कैलाशपुर में वट सावित्री व्रत का पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। गांव की सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु, सुखमय जीवन एवं परिवार की समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा एवं श्रृंगार में पूजा स्थल पहुंचीं, जहां उन्होंने वट वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया गया तथा महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की मंगल कामना की।

पूजा स्थल पर धार्मिक भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। महिलाओं की बड़ी सहभागिता से पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। ग्रामीणों ने भी इस धार्मिक आयोजन को भारतीय संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!