?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस की जिलेव्यापी रात्रि कांबिंग गस्त, लम्बे समय से फरार आरोपी, वारंटी एवं बदमाशों पर बड़ी कार्यवाही

IMG 20260517 WA0067सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में जिलेभर के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक स्तर पर रात्रि कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान की लगातार मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा की गई। संपूर्ण कार्यवाही में जिले के समस्त एसडीओपी, सीएसपी, थाना प्रभारी एवं अधिकतम पुलिस बल सक्रिय रूप से शामिल रहा।रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा फरार आरोपियों, लंबे समय से लंबित वारंटियों, निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कई महत्वपूर्ण कार्यवाहियां की गईं। पुलिस टीमों ने देर रात गांवों, ढाबों, खेतों, संभावित ठिकानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर फरार अपराधियों की तलाश की। अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 142 गिरफ्तारी वारंट एवं 79 स्थाई वारंट तामील किए गए, वहीं 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। रात्रिकालीन अभियान के दौरान निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा थाना स्तर पर रिकॉर्ड अपडेट करने की कार्रवाई भी की गई। लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई से अपराधियों एवं वारंटियों में कानून का भय स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त के दौरान जिला बदर आरोपी प्यारे लाल राय पिता जगदीश राय उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बारहा थाना महाराजपुर को उसके खेत पर दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी को पूर्व में 5 माह के लिए जिला बदर किया गया था तथा नोटिस तामील कराकर बेलखेड़ा थाना जिला जबलपुर क्षेत्र में छोड़ा गया था। इसके बावजूद आरोपी पुनः क्षेत्र में पाया गया, जिस पर जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिले में फरार अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो एवं अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!