A2Z सभी खबर सभी जिले की

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने गांव हरनामपुरा में आयोजित कार्यक्रम की शिरक्त

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने गांव हरनामपुरा में आयोजित कार्यक्रम की शिरक्तFB IMG 1779023035431 FB IMG 1779023043259
गांव, गरीब और किसान का विकास सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शुमार-कृष्ण बेदी
नरवाना 17 मई  हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि शिक्षा, सुरक्षा और विकास राज्य सरकार का मुख्य विजन है और इसी फोक्स पर निरंतर काम किया जा रहा है। शिक्षा के संसाधनों का विस्तार ग्रामीण आंचल तक किया जा रहा है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए आधारभूत ढांचा की मजबूती को प्राथमिकता दी जा रही है। सुरक्षा के माहौल में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की तरक्की सुनिश्चित हो, इसके लिए सरकार कटिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव हरनामपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर फिरनी से दादा खेड़ा तक एचआरडीएफ के अंतर्गत 12 लाख रुपए से बनी गली का उद्घाटन भी किया। साथ ही लोन माइनर से गांव में पीने के पानी की पाईपलाइन बिछाने की भी घोषणा की इस पर करीब 18 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा दादा खेड़ा प्रांगण में 18 लाख 50 हजार रुपए की लागत से सैड निर्माण के लिए भी कहा। ग्राम पंचायत की मांग पर गांव में विभिन्न 6 गलियों के निर्माण के लिए भी कहा। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव, गरीब और किसान का विकास सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शुमार है। इसके लिए सिलसिले वार तरीके से गांव दर गांव पक्की सडक़ों का निर्माण करवाया जा रहा है और शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा है की सुरक्षा और विकास एक दूसरे के पूरक है, इसलिए सरकार का संकल्प है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था के मामले में पूर्णतया संजीदगी बरती जा रही है। सरकार का स्पष्ट पैगाम है कि प्रदेश में अपराध तथा अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है और प्रदेशवासियों की सुरक्षा सरकार का जिम्मा है, जिसे बखूबी निभाया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा आवश्यक सेवाओं में विशेष कर तेल बचत और (वर्क फ्रॉम होम) के संदेश पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे भीषण युद्ध के मध्येनजर यह विषय वर्तमान की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन को भ्रामक प्रचार में आने की जरूरत नहीं है। देश के सभी संसाधनों के उचित रखरखाव पर सरकार का मुख्य ध्यान है। कैबिनेट मंत्री ने दादा खेड़ा पर लगाए गए विशाल भंडारा में भी शिरकत की और गांव की मंगलकामना के लिए दादा खेड़ा में माथा टेका। ग्रामीणों द्वारा पगड़ी, पुष्प गुच्छ व फूलमालाओं के साथ कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच सतीश नैन, दिलबाग नैन, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, नरेश रशीदा, विनय मित्तल, सुरेश दनौदा, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन व भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!