A2Z सभी खबर सभी जिले की

कैमुर में चोरों का तांडव 24 घंटे में तीन बड़ी वारदातों से सहमें लोग

 

100099746 1

 

 

कैमूर में चोरों का तांडव, 24 घंटे में तीन बड़ी वारदातों से सहमे लोग

करमचट के निशिझा गांव में दो घरों से करोड़ों के जेवरात और नकदी चोरी

कैमूर। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की नींद उड़ा दी है। महज 24 घंटे के भीतर तीन बड़ी चोरी की वारदात सामने आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ताजा मामला रामपुर करमचट थाना क्षेत्र के निशिझा गांव का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव निवासी शिव बच्चन सिंह और रामायण सिंह के घर में देर रात धावा बोला। परिवार के लोग जब सुबह सोकर उठे तो घर के ताले टूटे मिले और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इलाके में रात्रि पेट्रोलिंग सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गई है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मोहनियां थाना क्षेत्र में भी दो घरों में चोरी की बड़ी घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही वारदातों से जिले के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!