

कांठ (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव देहरी जुम्मन में सोमवार रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में पांच घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी योगेश और परम सिंह के घरों में चोर दीवार काटकर अंदर घुसे और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी समेट ले गए। इसके अलावा चोरों ने नेमपाल, मनोज और परवीन सिंह के घरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इन घरों से भी नकदी और कीमती आभूषण चोरी हुए हैं। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को एक साथ पांच घरों में चोरी की जानकारी हुई तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।









