
सतना /नागोद: सांदीपनि विद्यालय नागौद के नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत ट्रेड रिटेल के छात्राओं का 20 दिवसीय ऑन द जॉब ट्रेनिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को इस ट्रेनिंग के दौरान वह सभी गतिविधियां समझाई गई जो भविष्य में उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी हैं जैसे स्टोर हैंडलिंग कस्टमर सेटिस्फेक्शन प्रत्यक्ष रूप से सेलिंग, मार्केटिंग, ग्राहक सेवा ,बिक्री सहयोगी के कार्य, स्टोर मैनेजमेंट संचालन, तथा कैशियर के कार्यों को व्यावहारिक रूप से अनुभव प्राप्त किया साथ ही वोकेशनल ट्रेनर श्री रोहित मिश्रा ने बताया कि यह प्रशिक्षण उन चयनित छात्र-छात्राओं को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया जाता है जो 2 वर्षीय जॉब रोल कंप्लीट कर लेते हैं साथ ही वह अपना स्वयं का स्टार्टअप शुरू कर सकें रिटेल सेक्टर में बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें विद्यालय के प्राचार्य शिवपाल माझी जी ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप हम छात्रों का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सिर्फ किताबि ज्ञान नहीं बल्कि हुनर देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है यह प्रशिक्षण सभी छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करेगा




