A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पदाधिकारी गया ने बिजली बिभाग के तमाम पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए है की भीष्ण गर्मी मे कही भी बिजली कटे नहीं सुचारु निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो इसकी प्रयाप्त व्यवस्था सुनिश्चित करबाये l

गया, 22 मई 2026, ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने बिजली विभाग के तमाम पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी में कहीं भी बिजली ट्रिप नहीं हो, बिजली कटे नहीं, सुचारू निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति हो, इसकी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाये।
उन्होंने कहा कि अभी से मौसम सामान्य होने की तिथि तक बिजली विभाग के तमाम पदाधिकारी पूरी अलर्ट में रहेंगे, जहां से भी जिस किसी भी नागरिक का बिजली कटने से संबंधित शिकायत प्राप्त होती है, उसे तुरंत तुरंत समाधान करवाये।
अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग ने बताया कि हर क्षेत्र के लिए तीन पालियों में लाइनमैन सहित बिजली विभाग का गैंग रखा गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में बिजली संबंधित प्राप्त हो रहे शिकायतों को समाधान कर रहे हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए लाइनमैन एवं बिजली गैंग की संख्या को बढ़ाएं ताकि और तेजी से समस्याएं को समाधान करवाया जा सके। आज से ही मानव बल संख्या को बढ़ाएं।
जिला पदाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता सभी कार्यपालक अभियंता सभी सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि आम जनता के आने वाले फोन कॉल्स को रिस्पांस दे। कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता का शिकायत प्राप्त हो रहे हैं कि आम जनता के फोन कॉल को रिस्पांस नहीं दे रहे हैं।
बिजली ट्रांसफार्मर की आपूर्ति के संबंध में बताया गया कि पर्याप्त संख्या में जिले में नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध है विगत 24 घंटे के अंदर 30 स्थान पर ट्रांसफार्मर बदलने का काम किया गया है। शहरी क्षेत्र में निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए तीन स्थानों को चिन्हित कर वाहन पर बिजली ट्रांसफार्मर लोड कर करके रखा रह रहा है ताकि जिस क्षेत्र से भी ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना आने पर उसे तुरंत बदला जा सके। प्रत्येक वाहन पर तीन-तीन ट्रांसफार्मर लोड रखा रह रहा है।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिए हैं की हर क्षेत्र में रात्रि पाली के लिए अलग से सेपरेट टीम रखें, जो कहीं से भी रात्रि में बिजली खराब होने की सूचना आने पर तुरंत इसकी मरामाती कर सके।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!