

राजा मंडल एवं मुकेश मंडल पर जबरन जमीन हथियाने का आरोप
वर्ष 2024 में भी दीप नारायण सिंह के साथ इसी जमीन को लेकर हो चुका है केस मुकदमा मारपीट
धनबाद
कतरास
काको मोड़ स्थित अपने कार्यालय में झामुमो के धनबाद जिला युवा अध्यक्ष सूरज महतो ने प्रेस वार्ता कर जमीन विवाद मामले में कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तीन डिसमिल जमीन को लेकर चल रहे विवाद में राजा मंडल एवं मुकेश मंडल मुख्य साजिशकर्ता हैं।
सूरज महतो ने आरोप लगाया कि विवादित जमीन के मामले को लेकर सम्राट होटल के पास षड्यंत्र रचा जाता है कुछ लोगों का जमावड़ा लग रहा है समय समय पर जमीन पर पहुंच कर जमीन को घेराबंदी करने का प्रयास तथा हत्या की साजिश रची जा रही है। श्री महतो ने कहा कि उक्त मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन जिस व्यक्ति का जमीन से संबंध बताया जा रहा है, वह कोर्ट में उपस्थित नहीं होता है।
उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि उन्हें एवं उनके भाई दीपेश कुमार महतो को जान से मारने की साजिश की जा रही है। साथ ही प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
मौके पर सुरेश महतो, बलराम महतो, रणधीर महतो, दीपेश कुमार महतो, विवेक महतो, जितेंद्र केवट ,मोहन रवानी, चंदन पांडे, बबलू महतो ,हारि महतो उपस्थित थे




