अपराध नियंत्रण से लेकर बाढ़ तैयारी तक, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, आगामी बकरीद पर्व तथा संभावित बाढ़ आपदा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और जनता से बेहतर व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया।
गोष्ठी के दौरान एसपी ने निर्देश दिया कि लंबित विवेचनाओं, अनावरण शेष मामलों तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े अपराधों सहित बीएनएस के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य, एसआईडी और ऑपरेशन क्लीन की भी समीक्षा की गई। थानों पर लंबित विवेचनाएं, वारंटियों की गिरफ्तारी, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी और मिशन मोड पर चिन्हित मामलों की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
एसपी ने आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने तथा लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही वाहन चेकिंग और चालान के दौरान आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।
संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी आपदा पुलिस चौकियों को सक्रिय रखने, नाव, गोताखोर, जेसीबी, ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की सूची अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। आपदा सहायता मित्रों को भी सक्रिय रखने और राहत-बचाव कार्यों में उनका सहयोग लेने को कहा गया।
गोष्ठी में साइबर अपराधों की रोकथाम, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग तथा खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश भी जारी किए गए।
आईजीआरएस और जनसुनवाई मामलों में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने थाना प्रभारियों को स्वयं जांच कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पुलिस कर्मियों के कल्याण और बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम के अधिकारी उपस्थित रहे।
जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
19/07/2026
हरैया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रोड पर जीवधरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने गुरुदिन गुप्ता की लाखों रुपये कीमत की भैंस के साथ उसका बच्चा भी चोरी..*
19/07/2026
रोजगार की मांग पर बेंती पंचायत की महिलाओं का हल्ला बोल, पांच घंटे ठप रहा पिपरवार लोकल सेल।।
19/07/2026
ब्लाक अध्यक्ष दया राम कोल के अगुआई में M,P,K,A,S,S,S का प्रथम स्थापना दिवस समारोह गरिमा मई वातावरण में संपन्न हुआ।
19/07/2026
बुजुर्गो की सेवा ही सबसे बड़ा संस्कार, उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है – मंत्री राजपूत
19/07/2026
बुढ़मू के दो गांवों को मिली नई सौगात, 100 केवीए व 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा के निर्देश पर पातकोई और मुरुपिरी सहेदा में बदले गए खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार।।
19/07/2026
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढतूमा मे किया गया, पौधारोपण
19/07/2026
जिला एवं तहसील न्यायलयों पर हुआ विशेष लोक अदालत का आयोजन
19/07/2026
केन्द्रीय जेल सागर में 20 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नति
19/07/2026
काग्रेस नेताओं की गुटबाजी ही काग्रेस को डुबाने के लिए काफी है
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!